सीएम रेखा ने 11 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को दिए एक करोड़ के चेक

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कोविड-19 महामारी के दौरान अपने जीवन की आहुति देने वाले 11 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि के चेक सौंपे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि इन परिवारों के आवेदन कई वर्षों से लंबित थे।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "जब पूरी दुनिया घरों में बंद थी, तब हमारे डॉक्टर, नर्स और सफाई कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर थे। किसी ने छुट्टी नहीं ली, किसी ने मना नहीं किया। उनके योगदान को पिछले कई सालों तक उचित सम्मान और वित्तीय सहायता नहीं मिली। आज हम उनके हक का पैसा वितरित कर रहे हैं और उनसे क्षमाप्रार्थी हैं।"
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मृतक कोरोना योद्धाओं के परिवारों से बातचीत की और उनके दुःख और संघर्ष को समझा। वितरण प्रक्रिया को तेजी देने के लिए जून में दिल्ली सरकार ने कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह की टीम का गठन किया था।
सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया कि बाकी लंबित मामलों को जल्द निपटाया जाएगा, ताकि सभी परिवारों को उनका हक मिले।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.