सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम खत्म, दिल्ली सरकार ने जारी किए नए आदेश

HIGHLIGHTS
- दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात स्थिर होने के बाद दिल्ली सरकार ने अपने प्रशासनिक तंत्र में लागू की गई अस्थायी व्यवस्थाओं को वापस लेने का निर्णय लिया है।
- इसके तहत सरकारी दफ्तरों में चल रही वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया कि अब सभी विभागों में सामान्य कार्य प्रणाली दोबारा लागू होगी।
- पहले सप्ताह में बुधवार और शनिवार को कर्मचारियों के लिए जो घर से काम करने की सुविधा दी गई थी, उसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात स्थिर होने के बाद दिल्ली सरकार ने अपने प्रशासनिक तंत्र में लागू की गई अस्थायी व्यवस्थाओं को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकारी दफ्तरों में चल रही वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया कि अब सभी विभागों में सामान्य कार्य प्रणाली दोबारा लागू होगी। पहले सप्ताह में बुधवार और शनिवार को कर्मचारियों के लिए जो घर से काम करने की सुविधा दी गई थी, उसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
सरकार की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार, दिल्ली सरकार (GNCTD) के सभी कार्यालय अब अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक नियमित रूप से संचालित होंगे।
वहीं, दिल्ली नगर निगम (MCD) के कार्यालय समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एमसीडी के कर्मचारी पहले की तरह सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक ही अपने दफ्तरों में कार्य करेंगे।
प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और हालात सामान्य होने के बाद सरकारी कामकाज को पूरी क्षमता से चलाने के लिए यह कदम जरूरी था। आदेश लागू होने के बाद सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर काम करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.