‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को घेरा

HIGHLIGHTS
- भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है।
- इस संबंध में प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और उसे महिलाओं के हितों के खिलाफ बताया।
- सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी।
- उनका कहना था…
भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और उसे महिलाओं के हितों के खिलाफ बताया।
सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी। उनका कहना था कि यह कदम देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीति में अधिक भागीदारी और नेतृत्व का अवसर देने के लिए उठाया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी पारिवारिक राजनीति और वोट बैंक की सोच के चलते इस पहल का विरोध किया और देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई। साय ने कहा कि महिला आरक्षण के रास्ते में रुकावट डालकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश की आधी आबादी को नेतृत्व के अधिकार से दूर रखने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस फैसले से देश की महिलाओं में नाराजगी है और आने वाले समय में इसका जवाब चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की महिलाएं इस मुद्दे पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को करारा जवाब देंगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.