नीट परीक्षा को लेकर देहरादून पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

HIGHLIGHTS
- देहरादून: नीट (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं।
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई।
- 21 जून को होने वाली इस परीक्षा को देखते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
- परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और तक…
देहरादून: नीट (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई।
21 जून को होने वाली इस परीक्षा को देखते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था पर जोर
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी जोनल अधिकारी परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे और जैमर की स्थापना समय पर पूरी हो तथा वे सही ढंग से कार्य कर रहे हों।
परीक्षा से पहले सभी केंद्रों का तकनीकी और सुरक्षा परीक्षण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
परीक्षा से पहले चार घंटे पहले सुरक्षा जांच अनिवार्य
पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि परीक्षा के दिन निर्धारित समय से कम से कम चार घंटे पहले सभी केंद्रों का गहन सुरक्षा निरीक्षण किया जाए। साथ ही केंद्रों की बाउंड्री व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी।
यदि किसी केंद्र में सुरक्षा से जुड़ी कोई कमी पाई जाती है तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित संस्थान को सूचना देकर उसे दूर किया जाएगा।
सख्त प्रवेश व्यवस्था और निगरानी
प्रत्येक अभ्यर्थी की पूरी जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के अंदर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही अनुमति होगी, जबकि अन्य सभी के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
केंद्रों के आसपास भी सख्त निगरानी
परीक्षा केंद्रों के आसपास मोबाइल पुलिस पार्टियां तैनात की जाएंगी ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों के होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और ढाबों में ठहरने वाले लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.