दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने युवाओं संग चिल्ला गांव में की यमुना सफाई

नई दिल्ली। राजधानी में यमुना नदी की सफाई को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चिल्ला गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वयं यमुना घाट पर चल रहे स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं, स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर घाट की सफाई में सहयोग किया और अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
सरकार का जनभागीदारी पर जोर
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए वैज्ञानिक तरीकों, निरंतर प्रयासों और जनता की भागीदारी पर विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए नागरिकों की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है।
लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील
मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर यमुना सफाई अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकार का नहीं बल्कि पूरे शहर का साझा प्रयास है, जिससे नदी को स्वच्छ और जीवनदायी बनाया जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.