लाल किले के पास धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, मेट्रो स्टेशन और बाजार बंद

नई दिल्ली। सोमवार शाम लाल किले के निकट हुए धमाके के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जबकि बाकी सभी मेट्रो स्टेशन सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।
धमाके के मद्देनज़र लाल किले के आसपास के सभी बाजार बंद करा दिए गए हैं। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही हैं।
यमुनापार क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अब निगम की पार्किंग स्थलों में वाहनों की गहन जांच के बाद ही पार्किंग की अनुमति दी जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि लाल किले के पास कार ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। धमाके में जिस कार का इस्तेमाल हुआ उसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR26CE7674 बताया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच में जुटी हैं और धमाके के पीछे आतंकी साजिश की आशंका पर कई कोणों से पड़ताल की जा रही है। राजधानी में फिलहाल हाई अलर्ट जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.