मैक्सिको में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, दर्जनों की मौत, सैकड़ों लापता

मैक्सिको में दो उष्णकटिबंधीय तूफानों के प्रभाव से भारी बारिश और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है। अधिकारियों के अनुसार बाढ़ के कारण एक पूरा गांव नष्ट हो गया और कई इलाकों का संपर्क टूट गया। लोग ऊंचे क्षेत्रों में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित निकाला जा रहा है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों अभी भी लापता हैं। प्रभावित एक पीड़िता ने बताया, "कुछ भी नहीं बचा, सबकुछ तबाह हो गया। पुल, मकान और सड़कें सब कुछ बह गया।"
सेना और नागरिक राहत कार्य में जुटे
बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज़ी से जारी है। हजारों सेना के जवान और नागरिक कार्यकर्ता बचे लोगों को सुरक्षित निकालने और सड़क मार्ग बहाल करने में जुटे हैं। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि प्राथमिकता सड़कों और हवाई पुलों को सुरक्षित करना है, ताकि प्रभावितों तक राशन और अन्य सहायता पहुँच सके।
तीन राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित
सबसे अधिक नुकसान वेराक्रूज, हिडाल्गो और पुएबला राज्यों में हुआ है। हिडाल्गो में करीब एक लाख घर तबाह हुए हैं, जबकि वेराक्रूज में बीते चार दिनों में 24 इंच बारिश दर्ज की गई। वेराक्रूज के गवर्नर ने बताया कि राज्य में लगभग तीन लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 29 लोगों की मौत हुई है।
स्थानीय लोग भी खुद बचाव में जुटे
कई प्रभावित लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरू किया और अमेरिका में रहने वाले रिश्तेदारों की मदद से हेलीकॉप्टर से फंसे लोगों को निकाला गया। कई दूरदराज के क्षेत्रों में सेना के जवानों को प्रभावित स्थानों तक पहुँचने के लिए 6-7 घंटे पैदल चलना पड़ा।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दूर-दराज के इलाकों में अब भी सैंकड़ों से लेकर हजारों लोग लापता हो सकते हैं और नुकसान और बढ़ने की आशंका है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.