खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप का तंज, कहा- “ईरान को दी एक हफ्ते की छुट्टी”

वाशिंगटन। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बीच अंतरराष्ट्रीय राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इसी दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माउंट रशमोर में आयोजित एक जनसभा के दौरान ईरान को लेकर तीखी टिप्पणी की, जो अब चर्चा में है।
अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रंप ने ईरान के हालात और खामेनेई के अंतिम संस्कार का जिक्र करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अमेरिका ने “ईरान को एक हफ्ते की छुट्टी दी है क्योंकि हम अच्छे लोग हैं।”
ट्रंप ने आगे दावा किया कि अमेरिका ने हाल के घटनाक्रमों में ईरान को निर्णायक रूप से हराया है और वह समझौते की स्थिति में आ गया था। उन्होंने कहा, “हमने उन्हें एक अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते का समय दिया क्योंकि हम अच्छे हैं।”
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब तेहरान में ग्रैंड मोसाला में खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में चल रही हैं। शनिवार सुबह भारी सुरक्षा के बीच काले कपड़ों में शोकाकुल लोग तेहरान की खाली सड़कों से होते हुए अंतिम दर्शन के लिए जुटते नजर आए।
इस अंतिम संस्कार में दुनिया भर से प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिनमें भारत से भी कुछ प्रतिनिधि मौजूद हैं।
गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत होने की बात कही गई थी, जिसके बाद अब उनका अंतिम संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनके लिए राष्ट्रीय शोक की अवधि भी घोषित की गई है, जो कई दिनों तक चलेगी और 9 जुलाई को दफन के साथ इसका समापन होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.