दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़, छह माओवादी ढेर

मानसून ब्रेक के बाद बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के ऑपरेशन फिर से तेज हो गए हैं। आज सुबह नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाकों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें छह नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। हालांकि, मुठभेड़ अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि नक्सलियों की एक बड़ी टीम अबूझमाड़ के किसी इलाके में एक बैठक के लिए इकट्ठी हो रही है। इसके बाद नारायणपुर और दंतेवाड़ा से डीआरजी के जवानों को ऑपरेशन पर भेजा गया। सुबह करीब 9 बजे जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ और दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर यह मुठभेड़ हुई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा-नारायणपुर की संयुक्त पुलिस टीम भेजी गई थी। जवानों को देखकर नक्सली जंगल की ओर भागे और गोलीबारी हुई।
इससे पहले कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम नालाझार में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान नक्सली भाग निकले, लेकिन खोजी अभियान में जवानों को नक्सली साहित्य और हथियार बरामद हुए थे। डीएसपी नक्सल सतीश भार्गव ने बताया कि जवानों ने नक्सलियों को घेरने के प्रयास में कड़ी कार्रवाई की, जिससे नक्सली भाग खड़े हुए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.