नरेला में मुठभेड़: बदमाश आफताब आलम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

नई दिल्ली: नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बाहरी उत्तरी जिला पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी आफताब आलम के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान आफताब के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि आफताब हथियार लेकर स्कूटी पर नरेला इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र के जी ब्लॉक के पास काले रंग की स्कूटी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी।
अधिकारी ने बताया कि आफताब आलम पर झपटमारी, लूट और हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.