चोपता होमस्टे में विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के पर्यटन स्थल चोपता में स्थित बंकर हाउस होमस्टे में विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि होमस्टे के मालिक ने ठहरने और खाने के बिल को लेकर विवाद करते हुए पर्यटकों और उनके गाइड पर हाथ उठाया।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्तूबर से बंकर हाउस होमस्टे में 12 विदेशी नागरिक (स्लोवाक रिपब्लिक, रिपब्लिक माल्टा और इटली) और तीन भारतीय नागरिक अरविंद दास के माध्यम से मेक माय ट्रिप ऑनलाइन बुकिंग के तहत रुके हुए थे। मंगलवार को जब पर्यटक होमस्टे से जाने लगे, तब मालिक राकेश तनेजा ने गाइड और अरविंद दास से 10000 रुपये का बिल वसूलने का दावा किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
घटना के बाद विदेशी पर्यटक और उनके गाइड वाहन से गोपेश्वर मंडल क्षेत्र पहुंचे। गाइड संदीप कुमार ने पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी को बताया कि होमस्टे मालिक ने उन पर मारपीट की और वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। इसके कारण विदेशी महिलाओं को खरोचें आईं। गाइड ने पैसे और कीमती सामान छीनने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने पर्यटकों और गाइड को गोपेश्वर चमोली में सुरक्षा के साथ रखा और अब उन्हें मंडल होते हुए ऊखीमठ ले जाया जा रहा है। मामले की सत्यता जांच और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.