पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने जेएससीए की टिकट व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

रांची में शनिवार को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले से पहले टिकट व्यवस्था को लेकर विवाद गर्मा गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जेएससीए की तैयारियों और टिकट वितरण प्रणाली पर गंभीर आपत्ति जताई है।
अपने X (पूर्व Twitter) हैंडल पर अर्जुन मुंडा ने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन झारखंड के लिए गर्व की बात है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के साथ जो व्यवहार हुआ, वह निराशाजनक है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टिकट कुछ ही सेकेंड में समाप्त हो गए, जिससे यह संदेह पैदा होता है कि क्या टिकट सही तरीके से उपलब्ध कराए गए थे। वहीं, ऑफलाइन काउंटर निर्धारित तिथि से एक दिन पहले ही बंद कर दिए जाने से हजारों दर्शक टिकट से वंचित रह गए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि कई जगह टिकटों की कालाबाजारी हो रही है, जहां इन्हें वास्तविक कीमत से तीन-चार गुना अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए राज्य प्रशासन और जेएससीए से पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में दर्शकों के अधिकारों और सुविधाओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है ताकि खेल प्रेमियों का विश्वास बना रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.