उत्तराखंडटॉप न्यूज़
हरिद्वार: गजीवाली गांव के पास झाड़ियों में युवती का जला शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

HIGHLIGHTS
- हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को गजीवाली गांव के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
- पुलिस के अनुसार मृतक युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब है।
- सूचना मिलने के बाद श्यामपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेजा।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो जल्द ही जांच शुरू करेगी।
- पुलिस ने बताया कि फिलहाल युवती की पहचान की प्रक्रिया चल रही है और शव के जले होने…
LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को गजीवाली गांव के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब है।
सूचना मिलने के बाद श्यामपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो जल्द ही जांच शुरू करेगी।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल युवती की पहचान की प्रक्रिया चल रही है और शव के जले होने के कारण शुरुआती जांच में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही घटनाक्रम की पूरी पड़ताल कर, हत्या की संभावित वजहों का पता लगाया जाएगा।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.