हरिद्वार: शीतलहर के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में छह दिन का अवकाश

हरिद्वार जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए 5 से 10 जनवरी 2026 तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा के लिए छह दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है।
अवकाश के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विभागीय कार्य और बीएचएलओ से जुड़े कार्य करती रहेंगी। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, हरिद्वार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मौसम का हाल
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाएगा, जबकि पर्वतीय इलाकों में पाले के कारण ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जिलों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे के कारण शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है।
केंद्रीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में घना कोहरा रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले से अतिरिक्त ठंड रहेगी, लेकिन दिनभर मौसम शुष्क रहने से तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.