उत्तराखंडटॉप न्यूज़
थराली में भारी बारिश से मलबा आया, सगवाड़ा गांव में मकान ढहा

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
चमोली जिले के थराली क्षेत्र में रविवार रात तेज बारिश के कारण सगवाड़ा गांव में भारी मलबा आ गया। मलबे की चपेट में एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम और डीडीआरएफ को मौके पर भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने बताया कि हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इससे पहले 22 अगस्त को भी इसी गांव में एक मकान ढह गया था, जिसमें एक युवती की जान चली गई थी। अब 3 सितंबर की रात को दूसरी बार मलबा आने से मकान गिरा है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.