आगरा में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से दो कारों की टक्कर, 3 की मौत, 12 घायल

HIGHLIGHTS
- ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र के कुणाल कॉलेज के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
- तेज रफ्तार में जा रही एक कार का टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराया।
- टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी कार सड़क पर पलट गई।
- इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
- हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।
- सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्…
आगरा। ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र के कुणाल कॉलेज के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक कार का टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी कार सड़क पर पलट गई।
इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के दतिया निवासी उर्मिला तिवारी, विवेक तिवारी और राखी तिवारी सुबह करीब 6 बजे कार से आगरा से दतिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कुणाल कॉलेज के पास पहुंची, अचानक टायर फट गया और कार बेकाबू हो गई।
बेकाबू वाहन डिवाइडर पार कर दूसरी ओर चला गया, जहां सामने से आ रही धौलपुर की ओर जा रही एक कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दूसरी कार पलट गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में दोनों वाहनों में कुल 15 लोग घायल हुए थे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में धौलपुर निवासी रिंकू (कार चालक), दतिया निवासी विवेक तिवारी और मीना श्रीवास्तव शामिल हैं।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया।
बताया जा रहा है कि धौलपुर की ओर जा रही कार में सवार सात युवक बीएससी परीक्षा देने के लिए आगरा के कू्बेरपुर स्थित कॉलेज जा रहे थे। वहीं दूसरी कार में सवार परिवार हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस दतिया लौट रहा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.