कांकेर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। इस दुर्घटना में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर उस समय हुआ जब दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरी कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार कांकेर के उड़कुड़ा गांव का रहने वाला था। वे चीवरांज में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी नाथिया नवागांव के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-30 पर हुई इस टक्कर में कुल 6 लोगों की मौत हुई है और 3 लोग घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान समेत अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.