केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग आज से होगी शुरू, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल

चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा संचालित बुकिंग पोर्टल शाम 6 बजे खोला जाएगा। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा अवधि के लिए टिकट उपलब्ध रहेंगे।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने जानकारी दी कि केदारनाथ हेली सेवा का संचालन 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इस सेवा के तहत गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से शटल उड़ानें संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी ने बुकिंग के लिए सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ऑनलाइन बुकिंग आज शाम 6 बजे से
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को शाम 6 बजे बुकिंग पोर्टल को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक किए जा सकेंगे।
धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील
अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि हेली टिकट केवल आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही बुक करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया या अन्य किसी अनधिकृत वेबसाइट/लिंक से टिकट बुकिंग के झांसे में न आएं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.