कोरबा: श्रम मंत्री के घर शादी समारोह में पहुंचे सीएम साय समेत कई मंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज कोरबा में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल हुए। वे उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे, जहाँ मंत्री के भाई कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन का विवाह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुईं और उन्होंने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। रूमगरा हेलीपैड पर पुलिस बल तैनात किया गया और मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। वहीं, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास के बाहर भी सुरक्षा कड़ी रखी गई।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से फोटो खिंचवाई और उनके रिश्तेदारों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.