कोरबा: रेलवे नोटिस से बस्ती में तनाव, घरों के बाहर क्रॉस देखकर लोग हुए आक्रोशित

कोरबा। रेलवे लाइन से सटे इंदिरा नगर बस्ती में सोमवार की सुबह अचानक लाल क्रॉस के निशान दिखाई देने से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रेलवे प्रशासन द्वारा की गई है और मंगलवार से बस्ती खाली कराने की योजना है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग एक माह पहले रेलवे ने करीब ढाई सौ घरों को खाली कराने का नोटिस जारी किया था, लेकिन अब तक किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी। अचानक रात में क्रॉस लगाकर और सुबह इसकी जानकारी मिलने के बाद बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए।
बस्ती वासियों ने रेलवे एआरएम कार्यालय का रुख किया, लेकिन वहाँ ताले लगे मिले। इसके बाद वे आरपीएफ कार्यालय पहुंचे और अंततः स्टेशन परिसर में जाकर गेट के सामने प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि संबंधित अधिकारी आएं और उनकी समस्याएं सुनें।
स्टेशन मास्टर ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बस्ती वासियों ने बड़े अधिकारियों से मिलने की मांग की। उनका कहना है कि अगर पहले उन्हें रहने की जगह और मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे अपने घर खाली नहीं करेंगे।
रेलवे द्वारा कार्यवाही की तैयारी पूरी हो चुकी है और स्टेशन परिसर में आरपीएफ के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारी अभी भी अपने मुद्दे को लेकर स्टेशन पर बैठे हुए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.