बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। जयरामनगर स्टेशन के पास गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (68733) और एक मालगाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर शाम करीब 4 बजे हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेलवे प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
टक्कर से दहला इलाका, रेस्क्यू जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रेनों के टकराने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आस-पास का इलाका गूंज उठा। हादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। रेलवे की मेडिकल टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा।
रेलवे ट्रैफिक प्रभावित, जांच के आदेश
SECR अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के चलते अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। फिलहाल टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने सभी संसाधनों को घटनास्थल पर भेज दिया है और घायलों के इलाज के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, हेल्पलाइन नंबर जारी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और बिलासपुर मंडल के रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेलवे ने यात्रियों और परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं —
-
चंपा जंक्शन: 808595652
-
रायगढ़: 975248560
-
पेंड्रा रोड: 8294730162
रेल प्रशासन ने बताया कि हादसे से प्रभावित यात्रियों की हर संभव सहायता की जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.