मनोज यादव बने एचआईपीए के नए महानिदेशक, प्रशासनिक प्रशिक्षण में नई ऊर्जा की उम्मीद

हरियाणा के राज्यपाल ने रिटायर आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को गुरुग्राम स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) का महानिदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के आदेश में कहा गया है कि मनोज यादव की नियुक्ति से संबंधित शर्तें और नियम अलग से जारी किए जाएंगे और उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
नियुक्ति का आदेश मनोज यादव को उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेजा गया है। इसके साथ ही महालेखाकार, सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और आयुक्त-सचिवों को भी सूचित किया गया है। मनोज यादव ने हरियाणा पुलिस में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं और अब उनके नेतृत्व में एचआईपीए के प्रशासनिक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में नई दिशा और ऊर्जा आने की उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.