बीजापुर में माओवादी हमला: दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम नेलाकांकेर में शुक्रवार की रात माओवादी फिर से हिंसक रूप सामने आए। माओवादियों ने रवि कटटम (25) पुत्र कन्ना और तिरूपति सोढी (38) पुत्र नरसा की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना उसूर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की पुष्टि की जा रही है और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
यह हमला ऐसे समय में हुआ जब राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार को ही बीजापुर दौरे पर थे। उनके लौटने के कुछ ही समय बाद माओवादियों ने यह हिंसक कदम उठाया।
हालांकि इस साल बस्तर अंचल में कई माओवादी सदस्य आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं, फिर भी संगठन ग्रामीणों की हत्याओं के जरिए अपनी उपस्थिति जताने की कोशिश कर रहा है। इस वर्ष अब तक माओवादियों ने 37 से अधिक ग्रामीणों की हत्या की है।
सुरक्षा बलों ने ताजा घटना के बाद सर्चिंग अभियान और माओवादी विरोधी कार्रवाई तेज कर दी है। क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.