मॉरीशस के प्रधानमंत्री चार दिवसीय दौरे के बाद लौटे, धामी ने की मुलाकात

देहरादून। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे के समापन पर सोमवार को लौट गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका विदाई स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को चारधाम का पवित्र प्रसाद और उत्तराखंड का अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए गए।
प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम ने उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की पताका विश्व स्तर पर गर्व से लहरा रही है। इस यात्रा से भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।
उत्तराखंड आगमन पर महिलाओं ने पारंपरिक स्वागत गीत गाकर और माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता की खूब तारीफ की और उन्हें तुलसी की माला भेंट की गई। ऋषिकेश और हरिद्वार के मनोहारी दृश्य देखकर प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वीणा रामगोपाल मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ढालवाला से नरेंद्रनगर बाइपास तक का क्षेत्र जीरो जोन घोषित किया गया, जबकि चंबा की ओर से आने वाले वाहनों को बाइपास पर रोका गया। प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने के बाद ही यातायात सामान्य हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.