मोहम्मद दीपक हत्याकांड: सांसद चंद्रशेखर सहित नेताओं के पहुंचने की खबर, पुलिस प्रशासन अलर्ट

कोटद्वार में सांसद चंद्रशेखर सहित कई राजनीतिक हस्तियों के आगमन की खबर के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सीमा इलाकों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और उत्तर प्रदेश से आने वाले कुछ वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। स्वयं एसएसपी मौके पर रहकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। पुलिस टीम पैदल मार्च कर रही है और सघन चेकिंग जारी है।
मामला दीपक कुमार के मोहम्मद दीपक नाम से खुद को पेश करने के बाद राजनीतिक गर्मागर्मी में बदल गया है। मुस्लिम समाज और कुछ विपक्षी दलों द्वारा दीपक का समर्थन किए जाने से स्थिति और नाजुक हो गई है।
सदस्यता और समर्थन को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं के ट्वीट ने माहौल को और गर्मा दिया। कोतवाली पुलिस ने इस विवाद में अब तक तीन मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला दुकानदार वकील अहमद की शिकायत पर बजरंग दल के अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया। दूसरा मामला बजरंग दल कार्यकर्ता कमलपाल की शिकायत पर दीपक उर्फ अक्की (मोहम्मद दीपक) और कांग्रेस नेता विजय रावत सहित अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया।
तीसरा मुकदमा बाजार चौकी के इंचार्ज विनोद कुमार की ओर से, देहरादून और हरिद्वार से आए बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस को डर है कि यदि दीपक के समर्थन में और लोग कोटद्वार पहुंचे, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.