पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, चलती जीप पर गिरे बोल्डर; चालक समेत दो की मौत

HIGHLIGHTS
- पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र की दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
- पंगबावे के पास पंचाचूली के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की एक जीप पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिर पड़े, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
- हादसे में जीप चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप में सवार तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
- वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।
- स्थानीय लोगों और राहत दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे…
उत्तराखंड। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र की दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंगबावे के पास पंचाचूली के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की एक जीप पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिर पड़े, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में जीप चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप में सवार तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।
स्थानीय लोगों और राहत दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बीआरओ और जिला प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं और मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.