वन भूमि अधिग्रहण के विरोध में अमितग्राम में प्रदर्शन, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

अमितग्राम। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मकानों के आसपास खाली प्लॉटों के चिह्नीकरण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान लोग मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। भीड़ की संख्या अधिक होने के कारण मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में लाया और लोगों को वहां से हटाया।
वन विभाग की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में खाली प्लॉटों का अधिग्रहण कर रही है, जिनमें बीस बीघा, शिवाजीनगर, बापूग्राम, सुमन विहार, अमितग्राम, गीतानगर, नंदू फार्म और मनसा देवी शामिल हैं। स्थानीय निवासियों ने लगातार इस अधिग्रहण और प्लॉटों के चिह्नीकरण का विरोध किया है।
स्थानीय लोग इसे उनके अधिकारों पर चोट मान रहे हैं और प्रशासन से इस मामले में फिर से विचार करने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार के हिंसक विरोध की स्थिति में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.