रायगढ़: मंगल कार्बन प्लांट में ब्लास्ट, आठ मजदूर घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में आठ मजदूर घायल हो गए, जिनमें डेढ़ साल की मासूम भूमि खडिया भी शामिल है। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बानीपाथर में स्थित इस प्लांट में काम कर रहे मजदूर टायर गलाने वाले ब्लाडर को खोल रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। जानकारी के अनुसार, ब्लाडर के प्रेशर के कारण दो नट अपने आप खुल गए और अचानक विस्फोट हो गया।
घटना के समय मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में इंद्रजीत, प्रिया सारथी, साहेबराम खडिया, कौशल कुमार, शिव खडिया और उदासीन खडिया झुलस गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और सभी घायल तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार जगत ने बताया कि प्लांट में आग लगने की घटना में कई लोग झुलस गए हैं। बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.