नई दिल्ली स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा 57 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली स्टेशन पर आरपीएफ के ऑपरेशन नारकोस के तहत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से कुल 57 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 28.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
आरपीएफ की टीम ने शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर संदिग्ध गतिविधि पर दो व्यक्तियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुनु शेख और रामिरुल के रूप में हुई। उनके पास से दो ट्रॉली बैग और दो बैकपैक मिले, जिनमें कुल 16 पैकेट गांजा रखे थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह गांजा वे सिकंदराबाद से अवैध रूप से ट्रेन संख्या 12723 के माध्यम से दिल्ली लाए थे। उन्हें यह सामग्री अब्दुल रहमान नामक व्यक्ति ने सप्लाई की थी। आरोपियों का कहना है कि गांजे को दिल्ली के शहवा डेयरी तक पहुंचाना था।
आरपीएफ ने इस कार्रवाई को तस्करों के खिलाफ कठोर संदेश के रूप में बताया और आगे की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.