उत्तराखंडटॉप न्यूज़
गौचर मेले में प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
गौचर में आयोजित कृषि मेले के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा जैसी कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए इलाके में बैरिकेडिंग लगाई और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के अनुसार, कार्यकर्ता शिव गंगा वेडिंग प्वाइंट पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.