मेक्सिको के टियोटिहुआकन पिरामिड स्थल पर गोलीबारी, एक पर्यटक की मौत, कई घायल

मेक्सिको सिटी के उत्तर में स्थित विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल Teotihuacan पिरामिड परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बंदूकधारी ने पर्यटकों पर अचानक गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक कनाडाई नागरिक की मौत हो गई, जबकि लगभग 13 लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घायलों में अलग-अलग देशों के पर्यटक शामिल हैं, जिनमें अमेरिकी, कोलंबियाई, रूसी, ब्राजीलियाई और कनाडाई नागरिक बताए जा रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल कुछ लोगों को ही सीधे गोली लगी है, जबकि बाकी लोग भगदड़ में घायल हुए हैं।
पिरामिड पर चढ़ा हमलावर, फैली दहशत
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पिरामिड की ऊंचाई पर खड़ा होकर हथियार लहराते हुए फायरिंग कर रहा है। गोलियों की आवाज सुनते ही पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस ने हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
हमलावर की मौत, जांच शुरू
अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से एक बंदूक, चाकू और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं।
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और कनाडाई दूतावास से संपर्क में रहा जा रहा है।
प्रमुख पर्यटन स्थल है Teotihuacan
Teotihuacan पिरामिड मेक्सिको सिटी के पास स्थित एक प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल है, जिसे प्राचीन सभ्यताओं की महत्वपूर्ण धरोहर माना जाता है। हर साल लाखों अंतरराष्ट्रीय पर्यटक यहां घूमने आते हैं, जिससे यह देश के सबसे व्यस्त पर्यटन स्थलों में शामिल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.