छह साल की बच्ची निदा ने ईरान की मदद के लिए अपनी गुल्लक दान की

कलियर। ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच मदद की मिसाल पेश करते हुए छह साल की बच्ची निदा ने अपनी गुल्लक ईरान की सहायता के लिए दान कर दी। बच्ची ने वर्षों से जो पैसे अपने खर्चे के लिए जमा किए थे, उन्हें इस नेक काम में लगा दिया।
निदा की इस दरियादिली से प्रभावित होकर इलाके के लोगों ने भी आगे बढ़कर 1 लाख 72 हजार रुपये की राशि एकत्र की। इस धनराशि को दिल्ली में ईरान के प्रतिनिधि को सौंपा गया।
ईरान के प्रतिनिधि ने निदा की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में बच्ची का यह कदम वाकई प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। कलियर से अजीम सलमानी भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं, जिन्होंने भी इस पहल की तारीफ की।
निदा की इस मदद की मिसाल स्थानीय लोगों के लिए भी प्रेरणा बन गई है और उन्होंने इस नेक कार्य में हिस्सा लेने के लिए आगे आने की प्रेरणा ली।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.