दक्षिण कोरिया: ऑटो पार्ट्स की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 50 से अधिक घायल

देयजियोन। दक्षिण कोरिया के देयजियोन शहर में शुक्रवार को एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे कम से कम 50 लोग घायल हो गए। नेशनल फायर एजेंसी के अनुसार, घायलों में 35 लोगों की हालत गंभीर है। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठता दिखाई दिया।
आग लगने का कारण अभी अज्ञात
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फैक्ट्री के अंदर कितने कर्मचारी फंसे हुए हैं। अग्निशमन विभाग ने चेतावनी दी है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। आग लगने की सूचना दोपहर में मिली थी, लेकिन फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
दमकल और बचाव कार्य जारी
आग पर काबू पाने के लिए 200 से अधिक दमकलकर्मी और 70 से ज्यादा वाहन तैनात किए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री किम मिन-सोक ने हालात पर नजर बनाए रखी है और आग पर नियंत्रण और राहत-बचाव कार्यों के लिए सभी संसाधनों और कर्मियों की पूर्ण तैनाती के निर्देश दिए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.