'सपा एकजुट है', टूट की चर्चाओं पर भड़के सांसद; कोतवाली पहुंचकर की शिकायत

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया और सांसद उत्कर्ष वर्मा ने शुक्रवार को सदर कोतवाली पहुंचकर एक समाचार पोर्टल और उसके एक रिपोर्टर के खिलाफ तहरीर दी। दोनों सांसदों ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठी और भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है।
सांसद आनंद भदौरिया का कहना है कि फेसबुक पर छोटे वीडियो और पोस्ट के जरिए गलत खबरें फैलाई गईं, जिसमें सपा के 26 सांसदों सहित उनके नाम को भी जोड़कर असत्य दावे किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की खबरों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है और आम लोगों के बीच गलत संदेश गया है।
जानबूझकर बदनाम करने का आरोप
तहरीर में सांसदों ने इसे सुनियोजित और जानबूझकर किया गया कृत्य बताया है। उनका कहना है कि इस प्रकार की सामग्री से उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और मानसिक रूप से भी परेशान किया गया है।
एफआईआर दर्ज करने की मांग
सांसदों ने पुलिस को दी गई शिकायत में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संबंधित रिपोर्टर और पोर्टल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की अपील की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.