चंपावत के सल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

चंपावत। सल्ली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने चंपावत कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बीमार हैं और इलाज के लिए उनकी बेटी उन्हें गांव से चंपावत लेकर आई थी। 5 मई 2026 को पीड़िता शाम तक घर नहीं लौटी। संपर्क करने पर उसने बताया कि विनोद सिंह रावत नाम का युवक उसे एक शादी समारोह के लिए सल्ली ले गया है।
शिकायत में कहा गया है कि देर रात तक बेटी के वापस न आने पर जब दोबारा संपर्क किया गया तो उसका फोन नहीं लग सका। बाद में देर रात करीब 1:28 बजे पीड़िता का फोन आया, जिसके तुरंत बाद मोबाइल बंद हो गया।
परिजनों और पुलिस की तलाश के बाद सुबह करीब 4 बजे पीड़िता एक कमरे में बंद अवस्था में मिली। शिकायत के अनुसार, वह भयभीत हालत में थी।
पीड़िता के बयान के आधार पर आरोप है कि सल्ली क्षेत्र के तीन लोगों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप है कि घटना के दौरान उसे डराने-धमकाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।
चंपावत पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.