यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को नौकरशाही में महत्वपूर्ण बदलाव किए। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को हटाकर उन्हें राजस्व परिषद में आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर मोनिका रानी, जो वर्तमान में विशेष सचिव बेसिक शिक्षा एवं अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा हैं, को प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब को सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव रंजन कुमार से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है, और अब वे केवल आयुष विभाग के प्रमुख सचिव बने रहेंगे।
कुल 16 IAS अधिकारियों के जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं। सुहाल एल. वाई को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ-साथ महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। चैत्रा वी को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल से महानिदेशक आयुष बनाया गया और संजय कुमार खत्री, एसीईओ नोएडा, को प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।

कमिश्नरों के तबादले
प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को लखनऊ का मंडलायुक्त बनाया गया। बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का मंडलायुक्त और सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व सीईओ यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी अनामिका सिंह को बरेली का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया।
अन्य प्रमुख फेरबदल
- राजेश कुमार, द्वितीय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को महानिदेशक पर्यटन बनाया गया।
- किंजल सिंह, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को परिवहन आयुक्त बनाया गया।
- ब्रजेश नारायण सिंह, परिवहन आयुक्त को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी मिली।
- बी. चंद्रकला को सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और सीईओ यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी का प्रभार दिया गया।
- अपर्णा यू को सचिव चिकित्सा शिक्षा के साथ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- मनीषा त्रिघाटिया को सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.