गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी भरे पोस्ट, बरेली में युवक गिरफ्तार

बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले और गोल्डी बरार गैंग की खबरों का फायदा उठाते हुए एक नशेड़ी युवक ने स्थानीय स्तर पर हंगामा मचाया। आरोपी युवक ने बैंक मैनेजर को धमकाया और पुलिस अफसरों से गालीगलौज के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि संजय नगर निवासी राज कश्यप उर्फ अनुज को गिरफ्तार किया गया है। दरोगा जितेंद्र कुमार की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि आरोपी सूखा नशा करता है और पहले अपने पिता और भाई पर भी हमला कर चुका है। उसके खिलाफ पहले से दो मामले बारादरी थाने में दर्ज हैं।
राज कश्यप ने सोशल मीडिया पर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए वीडियो और ऑडियो पोस्ट किए। साथ ही दिशा पाटनी मामले की खबर और गिरोह की धमकी वाली पोस्ट भी साझा की। उसने बैंक मैनेजर को धमकी दी कि अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वह 11 दिन में मैनेजर की हत्या कर देगा और पुलिस प्रशासन को चेतावनी भी दी।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे गोल्डी बरार गैंग से जुड़ा मामला माना, लेकिन बाद में पता चला कि यह युवक की व्यक्तिगत हरकत थी। राज की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ थाने पहुंची और पति को माफ करने की अपील की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के बैंक विवाद की जांच की जा रही है और उसके खिलाफ चालान किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.