ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

HIGHLIGHTS
- ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि शिवपुरी घाट पर पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के अलवर जिले के चचियावास निवासी वेद प्रकाश (
- पुत्र गिरिराज अचानक गहरे पानी में चला गया और त…
ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि शिवपुरी घाट पर पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के अलवर जिले के चचियावास निवासी वेद प्रकाश (24) पुत्र गिरिराज अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बहने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में ओझल हो गया।
बताया जा रहा है कि सभी युवक राजस्थान की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं और घूमने के उद्देश्य से ऋषिकेश आए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और गंगा नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। स्थानीय पुलिस और आपदा राहत दल भी मौके पर मौजूद हैं और लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
प्रशासन ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि गंगा का जलस्तर इस समय काफी तेज है, ऐसे में अनजान और गहरे स्थानों पर स्नान करने से बचें और घाटों पर लगाए गए सुरक्षा संकेतों का पालन करें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.