ऋषिकेश में सेल्फी के चक्कर में युवक नहर में गिरा, तलाशी अभियान जारी

ऋषिकेश। बैराज-चीला मोटर मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के पास चीला नहर के किनारे सेल्फी लेने के प्रयास में एक युवक नहर में गिर गया। घटना सोमवार को हुई।
जानकारी के अनुसार, नोएडा से आए तीन मित्र हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने गए थे। इनमें आयुष (26) निवासी महुआ, बिहार; ऋतिक मिश्रा निवासी ग्रेटर नोएडा; और श्रुति वत्स शामिल थे।
चीला नहर के किनारे पैराफिट पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान आयुष का पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। साथी युवाओं ने तुरंत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है और युवक की तलाश जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.