आज शुक्रवार, 08 अगस्त को श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि है, जिसके बाद पूर्णिमा का आगमन होगा। चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए खासा शुभ साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर तैयार किया गया यह दैनिक राशिफल नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, पारिवारिक रिश्ते और दिन भर होने वाली संभावित घटनाओं का संकेत देता है। इससे आप अपने दिन की योजना और भी प्रभावी तरीके से बना सकते हैं।

मेष (Aries)

आज आवश्यक कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुभवों का लाभ मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियों में ढिलाई न करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। ससुराल पक्ष से मेल-मुलाकात संभव है।

वृषभ (Taurus)

मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। कारोबार में बढ़त मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आस-पास के लोगों से सावधानी रखें।

मिथुन (Gemini)

धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी से नुकसान संभव है। जोखिम भरे फैसले टालें। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी योजना से लाभ मिलेगा।

कर्क (Cancer)

परिवार में दूरियां कम होंगी। बोलचाल में संयम रखें और लेन-देन सोच-समझकर करें। संतान की शिक्षा से जुड़ा निर्णय ले सकते हैं। यात्रा के दौरान सामान का ध्यान रखें।

सिंह (Leo)

मेहनत से कार्य पूरे होंगे। प्रलोभन से दूर रहें और राजनीति में विवाद से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। ध्यान भटकने से बचें।

कन्या (Virgo)

कला और कौशल में निखार आएगा। कार्यस्थल पर प्रदर्शन सराहा जाएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े सौदे में आगे बढ़ सकते हैं। परिजनों से मतभेद समाप्त होंगे।

तुला (Libra)

सामान्य दिन रहेगा। वाणी पर संयम रखें। माताजी की सेहत को लेकर चिंता संभव है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। परिवार में खुशखबरी आ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

सोच-समझकर नए रिश्ते बनाएं। व्यापार में साझेदारी लाभदायक रहेगी। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देंगे। अहम जानकारी जुटाने का अवसर मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। जीवनसाथी की ओर ध्यान दें। किए वादे पूरे करने का प्रयास करें।

मकर (Capricorn)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। साहस बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। राजनीति में विरोधियों से सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius)

जिम्मेदारी से काम करें। अनावश्यक खर्च से बचें। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।

मीन (Pisces)

आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सफलता और नई डील फाइनल हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यों की तैयारी होगी। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।