3/3/2023: आज का राशिफल

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, सुबह 08 बजकर 58 मिनट तक चन्द्रमा मिथुन में रहेंगे । इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुध ग्रह विराजमान है और गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन राशि में विराजमान है। ग्रहों और नक्षत्र की स्थिति के हिसाब से कई राशियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। उच्च अधिकारी का भरपूर सहयोग रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

धन व्यय होगा। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। उच्च अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

घर की महिला मुखिया या अधिकारी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

विरोधी या स्वास्थ्य मन को कमजोर करेगा फिर भी व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here