सोमवार, 30 मार्च की सुबह 7:09 बजे तक चैत्र माह की शुक्ल द्वादशी तिथि रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। मघा नक्षत्र दोपहर 2:48 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा।
योग शूल शाम 4:51 तक रहेगा, उसके बाद गण्ड योग रहेगा। करण सुबह 7:09 तक बालव रहेगा, इसके बाद कौलव करण लग जाएगा जो शाम 6:59 तक रहेगा, और फिर तैतिल करण शुरू होगा।
ग्रहों की स्थिति:
मेष में शुक्र
मिथुन में गुरु
सिंह में चंद्रमा
कुंभ में बुध के साथ राहु और मंगल
मीन में सूर्य और शनि
आज के दिन गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें, शिव परिवार की पूजा करें। सात अन्न का दान और गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें, इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
मेष राशि
शिक्षा और करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। बिजनेस में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व पीला | भाग्य: 65%
वृषभ राशि
घर-परिवार और मानसिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में बदलाव की जरूरत महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला | भाग्य: 65%
मिथुन राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं। आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी।
उपाय: दुर्गासप्तशती के 4वें अध्याय का पाठ और गुड़ का दान।
शुभ रंग: नारंगी व आसमानी | भाग्य: 80%
कर्क राशि
धन और वाणी के मामलों में सुधार होगा। नौकरी बदलने की कोशिश सफल हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: शिव उपासना और सुंदरकांड का पाठ।
शुभ रंग: लाल व नारंगी | भाग्य: 85%
सिंह राशि
आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। नौकरी में नए दायित्व और प्रमोशन के संकेत हैं। लव लाइफ सुखद रहेगी।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ और अनार व गुड़ का दान।
शुभ रंग: लाल व नारंगी | भाग्य: 65%
कन्या राशि
खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन करियर में सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। लव लाइफ में यात्रा के योग हैं।
उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ और सात अन्न व फल का दान।
शुभ रंग: नारंगी व पीला | भाग्य: 80%
तुला राशि
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। करियर में सफलता और भाग्य का साथ मिलेगा। लव लाइफ में थोड़ी चिंता हो सकती है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ।
शुभ रंग: हरा व सफेद | भाग्य: 70%
वृश्चिक राशि
करियर में प्रगति और रियल एस्टेट/बिजनेस में लाभ। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना।
शुभ रंग: हरा व पीला | भाग्य: 70%
धनु राशि
भाग्य मजबूत होगा। करियर में अच्छे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ और फलों का दान।
शुभ रंग: लाल व नारंगी | भाग्य: 80%
मकर राशि
स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तनाव से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना।
शुभ रंग: बैंगनी व सफेद | भाग्य: 80%
कुंभ राशि
बिजनेस में लाभ के योग हैं। पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ और गुड़ का दान।
शुभ रंग: नीला व हरा | भाग्य: 85%
मीन राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर और नौकरी में प्रगति के योग हैं। लव लाइफ मधुर रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ और फलों का दान।
शुभ रंग: लाल व सफेद | भाग्य: 65%