रविवार, 31 अगस्त को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जिससे उभयचरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस कारण मिथुन, कर्क, सिंह समेत कई राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्र और पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार, मित्र संबंध, स्वास्थ्य और दिनभर में संभावित शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। इसे पढ़कर आप अपने दिन की योजनाओं को बेहतर बना सकते हैं और आने वाले अवसर या चुनौतियों के लिए तैयार रह सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही | स्वामी: मंगल | शुभ रंग: हरा
आज का दिन कारोबार में लाभकारी रहेगा। आय-व्यय पर ध्यान दें। डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी काम में मदद लेने पर आसानी होगी। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पिता की कोई बात बुरी लग सकती है।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: सफेद
आय बढ़ने के संकेत हैं। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बॉस से कहासुनी हो सकती है, लेकिन सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर के लिए नई खरीदारी संभव है।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | स्वामी: बुध | शुभ रंग: नीला
खान-पान में आनंद मिलेगा। सरकारी मामलों में काम पूरा होने में थोड़ी देरी हो सकती है। संपत्ति से संबंधित योजनाएं फाइनल हो सकती हैं। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालें। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: सफेद
सेहत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। नौकरी बदलने के योग हैं। संतान के लिए नए कोर्स में दाखिला संभव है। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: लाल
नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग में लाभ संभव है। दूसरों के मामलों में बेवजह टिप्पणी न करें।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | स्वामी: बुध | शुभ रंग: गुलाबी
व्यवसाय में कठिनाइयाँ आ सकती हैं। सहयोगियों की बातें बुरी लग सकती हैं। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाएं। घर से दूर काम करने वालों को लापरवाही से बचना होगा।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: लाल
दिन समस्याओं भरा रहेगा। किसी योजना में बिना सोचे निवेश नुकसानदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। संतान की सेहत पर ध्यान दें। वाहन खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | स्वामी: मंगल | शुभ रंग: सफेद
खुशियों भरा दिन रहेगा। नया करने की इच्छा बढ़ेगी। पुरानी गलती से सीख लें। सेहत पर ध्यान दें। दूर रहने वाले परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | स्वामी: गुरु | शुभ रंग: आसमानी
तनाव रह सकता है। संतान से निराशा मिल सकती है। काम में जल्दबाजी से गलती हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। नए वाहन की खरीदारी लाभदायक रहेगी।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | स्वामी: शनि | शुभ रंग: गोल्डन
सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव योजना के अनुसार रहेगा। कानूनी मामले में सलाह जरूरी होगी। घर में आवश्यक खरीदारी होगी। अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | स्वामी: शनि | शुभ रंग: नीला
दिन कामों को लेकर परेशानी भरा रहेगा। आत्मविश्वास कमजोर होगा। किसी काम में आगे बढ़ने से पहले सोच-विचार करें। माताजी की सेहत पर ध्यान दें। रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी मिलेगी।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: पीला
भागदौड़ भरा दिन रहेगा। क्रोध से बचें। परिवार में वाद-विवाद होने पर शांत रहने का प्रयास करें। व्यवसाय में समस्याएं आ सकती हैं, अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। राजनीति में स्थिति मजबूत हो सकती है और पद की प्राप्ति संभव है।