आज शनिवार को चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में गतिशील रहेगा। दिनभर गुरु के साथ उसकी युति बनने से गजकेसरी राजयोग प्रभावी रहेगा, जिसका लाभ कई जातकों को मिल सकता है। पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित दैनिक राशिफल में जानें—मेष से मीन तक आज का दिन कैसा रहने वाला है और कौन से अवसर या चुनौतियाँ आपका इंतजार कर रही हैं। दैनिक भविष्यफल के माध्यम से करियर, व्यापार, लेन-देन, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और महत्वपूर्ण गतिविधियों की दिशा स्पष्ट होती है।

मेष (Aries)

आज किसी भी व्यावसायिक निर्णय में जल्दबाज़ी न करें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनकी सेहत पर ध्यान दें। संतान विवाह से जुड़ी बाधाएँ दूर हो सकती हैं। किसी अधूरे काम में बिना सोचे कदम बढ़ाना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वृषभ (Taurus)

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। बच्चों की संगति पर नजर रखें। किसी अनचाहे विवाद से दूरी बनाकर रखें। अचानक यात्रा के योग हैं।

मिथुन (Gemini)

मानसिक दबाव बढ़ सकता है, विशेषकर किसी कानूनी मुद्दे की वजह से। वरिष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे। अपनी योजनाओं को दूसरों पर निर्भर न रखें। गोपनीय बातें साझा करने से बचें। आपके सुझाव कार्यस्थल पर सराहे जाएंगे, लेकिन शत्रु मित्र बनकर भ्रमित कर सकते हैं।

कर्क (Cancer)

आज आप सामाजिक और परोपकारी कार्यों से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में वाणी पर संयम जरूरी है। आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास सफल होंगे। बेहतर अवसरों की तलाश शुरू कर सकते हैं। किसी निर्णय में सतर्क होकर कदम बढ़ाएं।

सिंह (Leo)

दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यशैली में बदलाव लाभकारी साबित होगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहेंगे। मौसम जनित परेशानी हो सकती है। परिवार में शुभ आयोजन से वातावरण उत्साहपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट संभव।

कन्या (Virgo)

कड़ी मेहनत आज फायदा दिलाएगी। आवश्यक चीजों की खरीदारी पर खर्च बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। अधूरे कार्य पूरे करने का अवसर मिलेगा।

तुला (Libra)

धन लाभ के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात उपयोगी साबित होगी। प्रॉपर्टी निवेश का विचार फायदेमंद रहेगा। परिवार में किए वादे पूरे करें। कार्यस्थल में आप अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

सोच-समझकर कदम बढ़ाना जरूरी है। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। संतान के प्रति सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधानी रखें। मन में किसी बात को लेकर असमंजस रहेगा।

धनु (Sagittarius)

व्यापार में अटकी राशि वापस मिल सकती है। संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। पिता से सम्मान या उपहार मिल सकता है। काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कोई लंबित समस्या सुलझ सकती है।

मकर (Capricorn)

धैर्य और संयम से दिन बेहतर गुज़रेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। कुछ अनिवार्य खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में चल रहा विवाद सुलझेगा। मां की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius)

आज लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन जल्दबाज़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। नए काम की शुरुआत पर विचार कर सकते हैं, लेकिन किसी के बहकावे में आकर निवेश न करें। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

मीन (Pisces)

कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कर्ज लेने का विचार कर रहे हैं तो मदद मिल सकती है। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी। मेहनत का फल अपेक्षा से बेहतर मिलेगा।