कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: चैत्र पूर्णिमा के मौके पर खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा गांव में आयोजित मेले में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। आधी रात के करीब 12 बजे मेले में लगे झूले में तकनीकी खराबी आ गई और वह अचानक टूटकर पास में सो रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया।

इस घटना में करीब 12 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत सीएचसी तुर्कहा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और आयोजकों ने तत्काल सुरक्षा और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और बताया कि झूले की सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।

इस हादसे ने मेले में आई श्रद्धालुओं की खुशियों को झटका दिया, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से सतर्कता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।