भोली की कांवड़ हुई चोरी, पुलिस ने कराई व्यवस्था

भोपा क्षेत्र के बेलड़ा मार्ग पर विश्राम के दौरान भोली की कांवड़ चोरी हो गई। जिसपर भोली ने पुलिस से शिकायत की तथा साथी भोले पर काँवड़ चोरी का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा कांवड़ की व्यवस्था कराई गई।

मवाना क्षेत्र के गांव ढंग तले निवासी सरोज भोली ने भोपा पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह आपने अपने 12 वर्षीय पुत्र अवि भोले सँग काँवड़ लेकर जा रही है। बेलड़ा के रास्ते मे विश्राम के दौरान अवि भोले की काँवड़ गायब हो गई। महिला ने वहाँ उपस्थित भोले पर चोरी का आरोप लगाया। तभी भोपा पुलिस ने दूसरी काँवड़ की व्यवस्था कराकर महिला को शान्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here