बीजेपी विधायक आशा पटेल का निधन

अहमदाबाद: महेसाणा जिले के ऊंझा से भाजपा की विधायक आशा पटेल का आज निधन हो गया हैं। आशाबेन को डेंगू होने के बाद उपचार के लिए अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया हैं। उनके निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर फैली हैं।

जानकारी के मुताबिक आशाबेन को डेंगू होने के बाद अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जायडस अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू होने के बाद उनका लिवर डैमेज हो गया था तथा किड़नी भी काम नहीं कर रही थी। जिससे उनका डायलिसिस किया गया। उपचार के दौरान उनके कई अंग काम करना बंद हो गये। जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here