भाजपा की जन विश्वास यात्रा का मुज़फ्फरनगर में धूमधाम से हुआ स्वागत

बिजनौर में भ्रमण करने के बाद भाजपा की जन विश्वास यात्रा जब गंगा बैराज से होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर आई तो हजारों लोग यात्रा के स्वागत के लिए उम्र पड़े इससे काफी देर तक दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। यात्रा के सालारपुर पहुंचने पर पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई।

भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा दूसरे दिन मुजफ्फरनगर में पहुंची। जन विश्वास यात्रा के रथ पर पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, राज्य मंत्री अनिल शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ संजीव बालियान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एमएलसी गोपाल अंजान सवार हैं। गंगा बैराज पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने यात्रा की अगवानी की। मीरापुर के मोंटी तिराहे पर भाजपा नेता अमित राठी, जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा, जानसठ ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह आदि ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। सालारपुर गांव में सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत हुआ। इस दौरान पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। दोपहर करीब 2 बजे यात्रा जानसठ पर पहुंच गई है। जन विश्वास यात्रा में भाजपा के नेता वैभव त्यागी अचिंत मित्तल विकास अग्रवाल रेनू गर्ग यात्रा के जिला संयोजक राजीव सिंह गुर्जर समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here