शपथ ग्रहण के दिन मुज़फ्फरनगर में चला बुल्डोजर

मुजफ़्फरनगर। उत्तर प्रदेश में नयी सरकार के शपथ ग्रहण के दिन ही मुज़फ्फरनगर में शुक्रवार को प्रशासन का बुल्डोजर जमकर चला, जिससे हडकंप मचा रहा। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते आलाधिकारी भी सड़को पर भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ दिखाई पड़े, जिसके चलते नगर पालिका की टीम ने नगर के मुख्य बाज़ारो से अतिक्रमण हटवाते हुए व्यापारियों का सामान भी जब्त किया है। 

आपको बता दें कि नगर में जाम एक बड़ी समस्या बनती जा रही थी, जिसको देखते आज जिला प्रशासन ने नगर के सिविल लाइन थाना और सिटी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को हटवाया। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार  ने बताया कि  यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे, इसके लिए और नगर में अवैध रूप से जो दुकाने लगी हुई है। आज आलाधिकारियों के निर्देशन पर आज अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ये है कि  नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ अभियान शुरू किया और शिव चौक से प्रकाश चौक तक अभियान चलाया। इसके अलावा भगत सिंह रोड के दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिये डिवाइडर के साथ ही बैरिकेडिंग भी की गई ताकि जाम की समस्या से भी निजात दिलाई जा सके। जिला सहकारी बैंक के बाहर दर्जनों जूतों की दुकानों के आसपास फैला अतिक्रमण भी हटाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here