सपा-बसपा की सरकारों में जातिवाद चरम पर रहा: उमा भारती

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती रविवार को वाराणसी पहुंची। सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवाल पर उमा भारती ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। भाजपा से ब्राह्मणों की नाराजगी के सवाल पर कहा कि प्रदेश ने जातिवाद को भुगता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव- मायावती के सरकारों में खूब जातिवाद हुआ।

इन्होंने इतना परिवारवाद किया कि उनकी अपनी जाति के लोग नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार की सबसे बड़ी भूल जातिवाद और परिवारवाद करके की। उन्होंने संप्रदायवाद फैलाया। कानून व्यवस्था कंट्रोल नहीं किया। भ्रष्टाचार किया। इस कारण से लोग यूपी में सपा की सरकार नहीं चाहते हैं।

लोगों में डर पैदा करने वाले खुद डर रहे
अखिलेश यादव के सपने में भगवान श्रीकृष्ण के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग क्यों नहीं सोच रहे हैं कि जनता के सपनों में अखिलेश यादव के पूरे पांच साल का कार्यकाल आ रहा है। लोगों में डर पैदा करने वाले खुद डर रहे हैं कि कहीं फिर सपना सच न हो जाए।

अब लोग सीएम योगी आदित्यनाथ के पांच साल के कार्यकाल का सुखद सपना देख रहे हैं। समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली के बारे में कहा कि यह उनके और चुनाव आयोग के बीच का मामला है। 

जावेद हबीब मसले पर बोलीं- हर महिला का होना चाहिए सम्मान

हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के महिला के सिर पर थूकने के विवाद पर उमा भारती ने कहा कि वो उन्हें नहीं जानती। इन विवादों में नहीं पड़ना है। महिला तो महिला होती हैं, उसमें हिंदू और मुस्लिम कुछ नहीं होता, हर महिला का सम्मान होना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here